तमिलनाडु के हितों को 'धोखा' बताकर बीजेपी ने DMK पर कसा तंज, उदयनिधि स्टालिन के डिप्टी सीएम बनने पर जताई नाराज़गी
बीजेपी के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके सरकार पर परिवारवादी राजनीति और जनहित के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। यह टिप्पणी मुख्य मंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद आई है। प्रसाद ने दावा किया कि डीएमके ने सत्ता साझेदारी से अपने सहयोगियों को वंचित रखा और 2026 विधानसभा चुनावों में जनता इस सरकार को जवाब देगी।
29 सित॰ 2024